Search

धनबाद: कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर गिनाई देश को नेहरू जी की देन

 Dhanbad: हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार 27 मई को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 59 वीं पुण्यतिथि मनाई गई. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरु ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया. स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षा, उद्योग जगत का सृजन आईआईटी, एआईएम,भांखडा़ नंगल डैम, रिहंद बांध सहित भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना कर देश का मान-सम्मान व अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दी.  योजना आयोग का गठन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पंचवर्षीय योजना आदि को धरातल पर उतार कर राष्ट्र को समृद्ध, सशक्त और खुशहाल बनाने का काम किया. उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु ने एकता, अखंडता पर आस्था जताते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सर्वप्रथम चुनाव कराया. राष्ट्र को सामाजिक, राजनीतिक,आर्थिक विकास को दृढता से आगे बढ़ाया. उपाध्यक्ष योगिंदर सिंह योगी,प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका आदि ने भी अपने विचार रखे.  श्रद्धांजलि देने वालों में उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, उपाध्यक्ष सतपाल सिंह ब्रोका, पप्पू कुमार तिवारी, शब्बीर अली, रामजी ठाकुर, आशीष सिन्हा, मनोज हाड़ी,अरविंद कुमार सैनी, राजा खान ,एम डी हमीद खान आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp