Search

धनबाद: निरसा में कांग्रेस ने एसबीआई के समक्ष किया प्रदर्शन

Nirsa: निरसा (Nirsa)  निरसा प्रखंड कांग्रेस ने 6 मार्च सोमवार को निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का संयुक्त नेतृत्व प्रखंड प्रभारी मोहम्मद अफजल खान व कमेटी के अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव ने किया. कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने निरसा भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया व एलआईसी व एसबीआई के निजीकरण के खिलाफ जमकर नारे लगाए. इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव रामवृक्ष यादव, पूर्व जिला संगठन सचिव अर्जुन भुईयां, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार राय, श्यामल भंडारी, श्रीराम चौहान, महेंद्र सहनी, रणजीत सिंह, इमराज खान, साबिर आलम, छात्र बली भुइयां, रामपति शर्मा,  हरिपद राय, मिथिलेश कुमार यादव, रवि चौहान, नंदन भुइयां, अमित भईया सहित भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp