Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कार्यालय का ताला खुलवाने के लिए कांग्रेस का धरना 23 वें दिन भी जारी

Dhanbad:  कार्यालय का ताला खुलवाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी का धरना शनिवार 6 अप्रैल को 23 वें दिन भी जारी रहा. आज धनबाद जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजू दास ने किया. मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजित राज सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि पुराना कांग्रेस कार्यालय के गेट के सामने शांतिपूर्ण तरीके से लगातार धरना दिया जा रहा है. आज तेईसवें दिन धनबाद जिला,अनुसूचित जाति विभाग की ओर से धरना दिया गया. कांग्रेस कार्यालय खुलने तक जिले के तमाम कांग्रेसजन निरंतर धरना पर बैठने का काम करेंगे. इस बीच धनबाद के सीओ प्रशांत लायक ने आज कांग्रेस के पुराना कार्यालय की मापी भी की है. इस मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के रामगोपाल भूवांनिया, राजेश्वर सिंह यादव, नवनीत नीरज, अक्षयवर प्रसाद, कयुम खान, गुड्डु खान, रामचन्द्र शर्मा, मंटू दास, वकील बाऊरी, सतपाल सिंह ब्रोका, सरफराज आलम, पप्पू कुमार तिवारी, बबलू दास, जाहिर अंसारी, गंगा वाल्मीकि, गुडिया देवी, रामप्रवेश शर्मा, हुमायूँ राजा के साथ भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही