Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:कार्यालय खुलवाने के लिए कांग्रेस का धरना जारी, मंत्रियों की नहीं खुल रही नींद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता विगत छः दिनों से लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराना कार्यालय खुलवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं.   इस भीषण गर्मी में एक टेंट के सहारे लू के थपेड़े सहते हुए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. बावजूद उनके मंत्रियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. मंगलवार 18 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय के गेट के सामने धनबाद प्रखंड के कांग्रेसियों ने दिया धरना. जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया जा रहा है. कांग्रेस कार्यालय   खुलने तक जिला के तमाम कांग्रेस जन संकल्प लेते हुए धरना पर बैठने का काम करेंगे. जब तक राज्य सरकार की ओर से कार्यालय खोलने का आदेश निर्गत नहीं हो जाता, धरना प्रदर्शन और आंदोलन चलता रहेगा. श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों एवं अलोकतांत्रिक व तानाशाही चरित्र का पर्दाफाश करने को लेकर जय भारत सत्याग्रह   के तहत 19 अप्रैल को डीसी कार्यालय का घेराव के साथ जनसभा की जाएगी. इस अवसर पर मदन महतो, अभिजीत राज,  मनोज यादव, रामगोपाल भुवानिया, नवनीत नीरज, लक्ष्मण तिवारी, अक्षयवर प्रसाद, गुड्डू खान, रामचंद्र शर्मा, मंटू दास, दिनेश सिंह, राजू दास जितेश सिंह, हुमायूं रजा, पप्पू कुमार तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही