Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कांग्रेस का कलह सतह पर, शहर में प्रदेश अध्यक्ष के रहते फूंका जिलाध्यक्ष का पुतला

Dhanbad : धनबाद जिला कांग्रेस का अंदरूनी कलह 18 मई गुरुवार को सतह पर आ गया. एक तरफ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जिला कांग्रेस के नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण करा रहे थे, वहीं दूसरी ओर नाराज चल रहे बाघमारा के पार्टी नेता शेख गुड्डू समर्थकों ने रणधीर वर्मा चौक पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का पुतला जलाया. उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. शेख गुड्डू ने आरोप लगाया कि संतोष कुमार सिंह कांग्रेस का चोला पहनकर अंदर से बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं गुड्डू समर्थक चंडीदास ने कहा कि जिलाध्यक्ष को जब तक पार्टी निष्कासित नहीं करती है, तब तक विरोध जारी रहेगा. इधर, जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन में विस्तार के बाद आज की मीटिंग सफल रही है. गुड्डू के समर्थकों द्वारा जिला अध्यक्ष का पुतला जलाने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुझे शेख गुड्डू के बारे में जानकारी नहीं है. वहीं, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी. शेख गुड्डू जदयू के सदस्य हैं, कांग्रेस के नहीं. अगर कभी कांग्रेस की सदस्यता ली होगी, तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-so-far-89-candidates-have-nominated-in-the-bar-association-elections/">धनबाद

: बार एसोसिएशन चुनाव में अब तक 89 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

शपथ ग्रहण समारोह में आपस में भिड़े दो कांग्रेसी, प्रदेश अध्यक्ष ने समझाया

इस बीच कंबाइंड बिल्डिंग स्थित शहजानंद भवन में चल रहे जिला कमेटी के नए पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के नेता आपस में ही भिड़ गए. तू-तू, मैं-मैं से शुरू विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया. इनमें से एक नेता पार्टी की एक विंग के उपाध्यक्ष हैं, जबकि दूसरे नेता अन्य विंग के अध्यक्ष हैं. समारोह में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दोनों को समझा-बुझाकार शांत कराया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-players-of-katras-won-medals-in-national-junior-powerlifting/">धनबाद

: राष्ट्रीय जूनियर पावरलिफ्टिंग में कतरास के 3 खिलाड़ियों ने जीता मेडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही