Search

 
 
 

धनबाद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जीएम से की बिजली की लचर व्यवस्था सुधारने की मांग

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिजली की समस्या को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक हरेंद्र सिंह से मुलाकात की. उन्होंने जीएम को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था से अवगत कराया. दोनों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई. जीएम ने आश्वस्त किया कि धनबाद, झरिया, टुंडी, गोविंदपुर एवं विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर लगाने के साथ बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. इसके अलावा कई क्षेत्रों में अंडरग्राउंड बिजली केबल चालू करने में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई. कुछ अधिकारियों द्वारा गरीब उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार की चर्चा पर जीएम ने सभी मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है. मौके पर प्रसाद निधि, पिंटू तुरी, विकास पाठक, पप्पू कुमार तिवारी, रत्नेश यादव, रमेश राय, माली गोप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही