Search

 
 
 

धनबाद:  कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त से की ज्वलंत समस्याओं पर बातचीत

 

बिजली-पानी, नियोजन व प्रदूषण का निराकरण ढूंढने की मांग

Dhanbad : कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने उपायुक्त संदीप सिंह से पानी-बिजली व नियोजन सहित जिले की समस्याओं का त्वरित निदान ढूंढने की मांग की है. 26 जून सोमवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने अति शीघ्र शहर की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करने की जरूरत बताई. सड़क पर रोजी रोजगार करने वालों को राहत देने व पानी-बिजली की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम सड़क पर रोजी रोजगार करने वालों से भारी जुर्माना वसूल रहा है. गरीब दुकानदारों को इस कहर से बचाया जाए. 75% स्थानीय नियोजन नीति के तहत  बीसीसीएल से प्रशिक्षित आईटीआई व अप्रेंटिस युवाओं को विभिन्न कोल कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई. अनियमित बिजली कटौती पर रोक लगाने व झरिया शहर को वायु प्रदूषण के बचाने के उपायों पर विचार करने की जरूरत पर जोर दिया. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हवा में प्रदूषण इतना अधिक है कि सड़कों, घरों व दुकानों की छत पर भूरे रंग की परत जम जा रही है. लोग श्वास संबंधी बीमारी के शिकार हो रहे हैं. बिना ढके  वाहनों से ट्रांसपोर्टिंग के कारण सड़कों पर भी प्रदूषण फैल रहा है. वैसी कोल परियोजनाओं तथा कंपनियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई. प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, जिला प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका, गोपाल सिंह चौधरी, अरविंद कुमार सैनी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही