Search

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मंत्री से किया पार्टी का बंद कार्यालय खुलवाने का आग्रह

Dhanbad : धनबाद में बंद पड़े कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने के लिए ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं संबंधित पदाधिकारियों से मुलाकात की. रांची में मंगलवार 2 मई को जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री से वर्षो से बंद पड़े धनबाद ज़िला कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने का अनुरोध किया. उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री को आवेदन  भी दिया है.  मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर अगला कदम उठाने का आश्वासन दिया. जिलाध्यक्ष ने कार्यालय के बंद रहने और खुलवाने में बाधाओं, नियमों और पेच की जानकारी भी दी. उन्होंने कहा कि कार्यालय खुलवाने के लिए वह विगत तीन वर्षो से प्रयासरत हैं. मंत्री ने जल्द पुराना ज़िला कार्यालय खुलवाने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp