Search

 
 
 

धनबाद : ट्रेन हॉकरों की समस्याओं पर रेल एसपी से मिलेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

 
Maithon : धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने रेलवे के हॉकरों की समस्याओं पर 2 जुलाई को कुमारधुबी स्टेशन के समीप बैठक की. हॉकरों ने अपनी समस्या को रखते हुए कहा कि ट्रेनों में चलने पर कुमारधुबी जीआरपी उन्हें परेशान करती है. प्रत्येक हॉकरों से एक हजार रुपये प्रतिमाह मांगा जाता है. इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने हॉकरों को आश्वस्त किया किया इस मुद्दे पर वह जल्द ही रेलवे के एसपी से मिलकर बात करेंगे. कहा कि बिना भय के ट्रेनों में सामान की बिक्री करें. बैठक में डीएन यादव, वकील बाउरी, मुजाहिद शेख, रेखा साव, कपिलदेव प्रसाद, जियाउल हुसैन, अफताब आलम, नकुल मोदी सहित दर्जनों हॉकर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही