Search

 
 
 

धनबाद :  राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल खत्म कराने में जुटी कांग्रेस

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला कांग्रेस ने राज्य में राजस्व उप निरीक्षकों की हडताल पर चिंता प्रकट की है. पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार 11 अक्टूबर को बैठक की. उन्होंने हड़ताल के कारण उत्पन्न समस्या पर बातचीत की. बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से हड़ताल समाप्त कराने के लिए पहल करने की मांग की जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राजस्व उप निरीक्षकों की 25 दिनों से जारी हडताल के कारण छात्रों एवं आम लोगों को कई तरह की समस्या हो रही है. राजस्व उप निरीक्षकों की इस हड़ताल के कारण आवासीय, जाति और आय प्रमाण पत्र के 15000 से अधिक आवेदन पेंडिंग पड़े हैं. अधिकतर आवेदन विद्यार्थियों के हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों का प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण वे इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, B.Ed , नौकरी और अन्य संस्थानों में नामांकन के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से पहल करने की मांग की है. साथ ही ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा कि कल्याणकारी कार्यक्रम आपकी सरकार आपके द्वार की महत्ता को देखते हुए राजस्व उप निरीक्षकों का सहयोग जरूरी है. सरकार को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिए. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-zip-president-sought-cooperation-from-the-administration-in-getting-the-government-land-free-from-possession/">धनबाद

: जिप अध्यक्ष ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने में प्रशासन से मांगा सहयोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही