Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर कांग्रेस ने जताया शोक, रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग

Dhanbad: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने 4 जून रविवार को कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी ट्रेन दुर्घटना ओडिशा के बालासोर में हुई है, जिसमें 300 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. उनके परिजनों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है. लेकिन यह सब कुछ केंद्र सरकार के बड़बोलेपन के कारण हुआ है. रविवार को पॉलिटेक्निक रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में शोकसभा हुई. शोकसभा में वह स्वयं व पार्टी के अन्य कई सदस्य भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना पर प्रधानमंत्री का मौन रहना समझ से परे है. अभी तक एक भी दोषी का नाम सामने नहीं आया है. रेल मंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए था.  इसके विपरीत ये लोग घटना स्थल पर जाकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से घटना की उच्च स्तरीय जांच तथा सभी मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरियां एवं घायलों को तत्काल विशेष सुविधाएं देने की मांग की है. इस मौके पर शमशेर आलम,हराधन रजवार,राजू प्रमाणिक,पप्पु कुमार तिवारी,जहीर अंसारी, रमेश राय,आसिफ रजा, इम्तियाज आल,सुजीत रजक,रंजीत रजवार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही