Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राहुल से कांग्रेस संभल नहीं रही, चले हैं देश जोड़ने- लक्ष्मीकांत

Dhanbad : भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि राहुल गांधी से कांग्रेस नहीं संभल रही और भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश को जोड़ने का स्वांग कर रहे हैं. भला जो अपना घर नहीं संभाल पा रहा, पार्टी नहीं बचा पा रहा वह भारत को क्या जोड़ेगा. दो दिवसीय दौरे पर 21 सितंबर की शाम दुमका से धनबाद">https://lagatar.in/special-cleanliness-drive-carried-out-in-trains-at-stations-of-dhanbad-railway-division/">

(Dhanbad) पहुंचे वाजपेयी सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे. कहा कि झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियां भाजपा के अनुकूल हैं. इस दौरान वे 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति से जुड़े मीडिया के सवालों से बचते रहे.
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती पहला दायित्व है और यह काम कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ही संभव है. बाबा बासुकीनाथ का आशीर्वाद लेकर आया हूं. पार्टी संगठन की मजबूती का संकल्प जरूर पूरा होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि पॉलिटिकल नहीं, संगठनात्मक तरीके से काम करूंगा. कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को पार्टी नेतृत्व के सामने रखूंगा. वहां मंथन के बाद ही आगे की रणनीति पर काम होगा. एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012 में उन्हें 40 विधानसभा क्षेत्रों का चार्ज मिला था और ज्यादातर में भाजपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. दो साल बाद अमित शाह के मार्गदर्शन में 2014 में 80 में 73 सीटों पर पार्टी को जीत मिली. इससे पूर्व सर्किट हाउस में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत किया. मौके पर धनबाद के सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, बागमारा विधायक ढुल्लू महतो, गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीद्र पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-importance-of-metallurgical-engineering-is-more-in-the-changing-environment-dr-dk-singh/">धनबाद

: बदलते परिवेश में मेटलर्जिकल इंजीनयरिंग की अहमियत ज्यादा- डॉ. डीके सिंह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही