Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अश्लील वीडियो कांड पर कांग्रेस बचाव की मुद्रा में तो भाजपा का नो कमेंट

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कांग्रेस नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस सहित सरकार में शामिल दल जहां इस वीडियो को फर्जी बताने में लगे हुए हैं, वही राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता भी टिप्पणी करने से बच रहे हैं. हालांकि जिले के चौक-चौराहों से लेकर हर नुक्कड़ पर मंत्री जी के कथित वीडियो को की चर्चा लोग चटखारे लेकर कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि जांच के बाद सच बाहर आ जाएगा. बता दें कि यह पहला मामला नहीं है. पहले भी सूबे में माननीय या बड़े पद पर आसीन लोगों के वीडियो वायरल हुए हैं.

    वर्ष 2019 में बोकारो विधायक बिरंचि का वीडियो हुआ था वायरल

वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले नवंबर  में बोकारो के तत्कालीन विधायक बिरंचि नारायण का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था. तब वीडियो वायरल करने के दोषी के रूप में विधायक के पूर्व निजी सचिव आदित्य कुमार की गिरफ्तारी हुई थी. तब नैतिकता के आधार पर उनका टिकट कटना तय माना जा रहा था. परंतु ऐसा हुआ नहीं, पार्टी ने उन्हें टिकट दिया और वह विधायक भी बने.

  आईपीएस ऑफिसर के वीडियो ने मचाया था तहलका

वर्ष 2005 में आईपीएस पीएस नटराजन का अश्लील वीडियो सामने आया था. तब जांच के बाद राज्य सरकार ने उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी मान कर निलंबित कर दिया था. वर्ष 2017 में साक्ष्य के अभाव में नटराजन को यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया गया.

              उनका पर्सनल मैटर : राज सिन्हा

[caption id="attachment_618084" align="aligncenter" width="169"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/raj-sinha-169x300.jpeg"

alt="" width="169" height="300" /> विधायक राज सिन्हा[/caption] भारतीय जनता पार्टी के नेता धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह उनका व उनकी पार्टी का पर्सनल या इंटरनल मैटर है. इस पर कुछ बोलना ठीक नहीं होगा. जांच हो रही है. उसके बाद सच सामने आ ही जाएगा.

     छवि धूमिल करने का प्रयास : ब्रजेंद्र सिंह

[caption id="attachment_618088" align="aligncenter" width="254"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/brajendra-254x300.jpeg"

alt="" width="254" height="300" /> कांग्रेस नेता ब्रजेंद्र सिंह[/caption] प्रदेश स्तरीय पोलिटिकल अफेयर्स कमिटी के सदस्य ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि वीडियो वायरल होने पर बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पुलिस के साइबर थाने में मामला दर्ज करा दिया है. वीडियो एडिट कर कांग्रेस और मंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है. जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही