Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बालूघाट बंदोबस्ती के लिए कांग्रेस नेता ने उपायुक्त का जताया आभार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  बराकर नदी स्थित बरमुड़ी बालुघाट पंचायत के नाम बंदोबस्त पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधांशु शेखर झा ने उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया है. शनिवार 29 अप्रैल को कालीपहाड़ी पूर्व पंचायत के बरमुड़ी, पोड़ाडीह, टुनाघुटू, मंगलमारा के आदिवासी ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के  साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. उन्होंने उपायुक्त संदीप कुमार सिंह को पुष्प गुच्छ दे कर बालूघाट की बंदोबस्ती के लिए आभार जताया. श्री झा ने उपायुक्त की प्रशंसा की. कहा कि उपायुक्त एवं खनन विभाग के अधिकारियों की प्रशासकीय दक्षता की वजह से बरमुड़ी बालुघाट एक दशक बाद पुनः ग्रामीणों को मिला है. उन्होंने कहा कि बरमुड़ी बालुघाट बंदोबस्ती के लिए ग्रामीणों के आवेदन पर कृषि, सहकारिता एवं मत्स्यपालन मंत्री बादल पत्रलेख का प्रयास स्तुत्य रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही