Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने मातृ दिवस पर 8 मई रविवार को धनबाद के धैया स्थित आमंत्रण वाटिका में लाल मनी सेवा वृद्धाश्रम की वृद्ध माताओं को भोजन व खाद्य सामग्री देकर सम्मानित किया. इस सम्मान से वृद्ध माताएं भावुक हो उठी. इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए वैभव सिन्हा ने कहा कि माताओं के सम्मान से बड़ा कोई काम नहीं है. उन्होंने कहा कि मां का सम्मान सिर्फ मातृ दिवस पर ही नहीं, प्रतिदिन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज उन्हें इन वृद्ध माताओं को सम्मानित कर गर्व महसूस हो रहा है. ये लोग वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं और अपने ही बच्चों के प्यार के लिए तरसते हैं. उन्होंने नई पीढ़ी से आग्रह किया कि मां से बढ़कर इस पृथ्वी में कोई नहीं. इनके सम्मान में ही जन्नत है. वृद्धाश्रम की माताओं ने कहा कि इस सम्मान वे काफी खुश हैं. इसके लिए सभी आशीर्वाद के पात्र हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/braille-textile-navigation-map-for-blind-passengers-installed-at-dhanbad-railway-station/">धनबाद
रेलवे स्टेशन पर नेत्रहीन यात्रियों के लिए लगा ब्रेल टेक्सटाइल नेविगेशन मैप [wpse_comments_template]
रेलवे स्टेशन पर नेत्रहीन यात्रियों के लिए लगा ब्रेल टेक्सटाइल नेविगेशन मैप [wpse_comments_template]
Leave a Comment