Search

 
 
 

धनबाद : 21 से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करेंगे कांग्रेस नेता सुरेशचंद्र झा

 
कहा, प्रदेश प्रभारी और मंत्रियों के उदासीनता के कारण धनबाद कांग्रेस का कार्यालय नहीं खुला
Maithon : वर्ष 2011 से बंद लूबी सर्कुलर रोड स्थित धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने के लिये कांग्रेसियों ने अपने ही पदाधिकारी और मंत्रियों के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है. मोर्चा की अगुवाई करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश चंद्र झा ने 21 अगस्त से प्रदेश कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन का एलान कर दिया है. शउक्रवार 18 अगस्त को चिरकुण्डा के तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर उन्होंने इसकी घोषणा की. सुरेशचंद्र झा ने कहा कि एक साज़िश के तहत भाजपा सरकार ने 12 साल पहले कार्यालय बंद करवा दिया था. इसके विरोध में जिला व प्रखण्ड स्तर पर आंदोलन भी हुए. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश प्रभारी और मंत्रियों की उदासीनता के कारण कार्यालय अब तक नहीं खुल पाया. कहा कि धनबाद जिला के कांग्रेसियों के मान सम्मान व स्वाभिमान के लिये अब आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी. प्रेसवार्ता में मो अमीरूल्लाह, शशिभूषण नाथ तिवारी, जीतेन्द्र कुमार मिश्रा, निशिकांत मिश्रा, परमानंद सिंह और मंतोष यादव उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-dc-bluntly-plan-keeping-in-mind-the-needs-of-the-people-there-is-no-shortage-of-funds/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डीसी की दो टूक, लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाएं योजना, फंड की कमी नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही