Search

 
 
 

धनबाद: कांग्रेस नेताओं ने झरिया में की कैंप लगाकर डेंगू के जांच की मांग

 
सीएचसी चासनाला पहुंचा कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
Jharia : झरिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इम्तियाज अली और नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार 12 सितंबर को सीएचसी चासनाला पहुंचा. झरिया में विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे डेंगू मरीज़ और वायरल फीवर को देखते हुए कांग्रेस नेता सीएचसी चासनाला के पदाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया. साथ ही झरिया के विभिन्न वार्डो और हर मुहल्ले में जगह-जगह कैंप लगाकर डेंगू की जांच करने की मांग की. नेताओं ने नगर निगम से भी मुहल्लों की नियमित साफ सफाई कराने विशेषकर, नालियों की सफाई कराने की मांग की. उन्होंने बीसीसीएल, टाटा और सेल जैसी कम्पनियों से भी इस बीमारी से लड़ने में सहयोग की अपील की. प्रतिनिधिमंडल में इम्तियाज अली, रत्नेश यादव, मुख़्तार खान, शमशेर आलम, वीरेंद्र गुप्ता, भीम निषाद, संजीव सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mumbai-police-arrested-a-woman-from-nirsa-in-cyber-crime-case/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मुंबई पुलिस ने साइबर क्राइम के मामले में निरसा से एक महिला को किया गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही