Search

धनबाद: कांग्रेस नेताओं ने कृषि मंत्री से समस्याओं के निदान का किया आग्रह

किसानों को बेहतर बीज व फलदार वृक्ष उपलब्ध कराने की मांग

Dhanbad: जिला परिसदन में राज्य के कृषि व मत्स्य मंत्री बादल पत्रलेख को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मदन महतो, रामगोपाल भुवानिया, नवनीत नीरज, इरफान खान चौधरी, विनोद यादव आदि नेताओं ने जिले के किसानों को अविलंब बेहतर बीज उपलब्ध कराने की मांग की है. खेती का मौसम शुरू होने के बावजूद किसानों तक बीज नहीं पहुंच सका है. जिले में लगभग पचास हजार पेड़ काटे गए हैं, लेकिन वृक्षारोपण के नाम पर सरकार के नुमाइंदे केवल कागज पर ही वृक्ष लगा रहे हैं. बरसात आने वाली है. कांग्रेस नेताओं ने आम जनता को फलदार वृक्ष सहित शीशम, सखुआ बरगद,पीपल आदि के पेड़ उपलब्ध कराने की मांग की. मंत्री ने कहा कि हर जिला में धान का बीज आ चुका है और एक-दो दिन में पैक्स के माध्यम से वितरण शुरू हो जाएगा. जहां तक वृक्ष लगाने की बात है, तो उसकी जांच कराई जाएगी कि कौन सी एजेंसी पेड़ लगाने के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा के मछली पालन और डेयरी फार्म की धनबाद में काफी संभावनाएं हैं. जो लोग दिलचस्पी रखते हैं सरकार उनको यथासंभव मदद करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp