Search

धनबाद: किसानों के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा, नये कृषि कानून को वापस लेने की मांग

Dhanbad: केंद्र के तीन नये कृषि कानून के विरोध में दशभर में किसानों का आंदोलन चल रहा है. जिसको कांग्रेस का भी पूरा समर्थन देशभर में मिल रहा है. इसी क्रम में धनबाद में पदयात्रा के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा कि, आज किसानों के सम्मान में पूरे झारखण्ड में कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया है. इसी कड़ी में शनिवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से तीनों काले कानून की वापसी की मांग की है. किसानों से कंधा मिलाकर चलने के लिए पर्यवेक्षक शहजाद अनवर की अध्यक्षता में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी इकठ्ठा हुई. और किसानों के समर्थन में पुलिस लाइन से पदयात्रा निकाली. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-took-out-a-march-in-many-districts-in-support-of-farmers/26883/">कांग्रेस

ने किसानों के समर्थन में निकाली पदयात्रा, कहा-कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा विरोध

पर्यवेक्षक शहजाद अनवर के विचार

उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ रही है. उसी का नजारा है कि धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी हजारों की संख्या में सड़क पर उतरकर किसानों के समर्थन में आंदोलन कर रही है. इस पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस मांग करती है कि नये कृषि कानून को केंद्र सरकार अविलम्ब वापस ले, नहीं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा. वहीं इस पद यात्रा के दौरान पर्यवेक्षक शहजादा अनवर ने कहा कि, आज पूरे देश में कृषि कानून के खिलाफ लाखों किसान आंदोलित हैं. गाजीपुर, सिंधु समेत कई बॉर्डर पर किसान तीन महीने से बैठे हुए हैं. लेकिन सरकार इस आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है. इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-congress-came-out-in-support-of-farmers-movement-demand-for-withdrawal-of-new-agricultural-law/25585/">बोकारो

: किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी कांग्रेस, नये कृषि कानून को वापस लेने की मांग

किसान आंदोलन से केंद्र सरकार पर दबाव

हालांकि सरकार पर इस आंदोलन का दबाव जरुर है. इस काले कानून के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है. और जब तक इस आंदोलन को अंजाम तक नहीं पहुंचाया जाता, तब तक कांग्रेस किसानों के समर्थन में इस आंदोलन को जारी रखेगी. वहीं उन्होंने MSP को लेकर कहा कि कांग्रेस हमेशा से यह चाहती है कि, किसानों को मिनिमम समर्थन मूल्य मिले. लेकिन यह दुर्भाग्य है कि, बीजेपी ने जो कानून लाया है, उसमें MSP की कोई प्रतिबद्धता नहीं है. इसे भी पढ़ें- रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-agriculture-minister-came-to-kisan-mela-to-discuss-tractor-rally/26693/">रामगढ़:

किसान मेला में आये कृषि मंत्री ने ट्रैक्टर रैली पर चर्चा की

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//