Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कांग्रेस ने लाल बहादुर शास्त्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से याद किया गया. समारोह संबोधित करते हुए अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज जय जवान जय किसान के उद्घोषक लोक प्रिय नेता व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि है. उनके स्मृति दिवस पर कहना चाहूंगा कि वाराणसी के मुगलसराय में साधारण परिवार में जन्मे लाल बहादुर शास्त्री अपनी प्रतिभा से देश के द्वितीय प्रधानमंत्री बने थे. उन्होंने सारा जीवन लोगों की सेवा में लगा दिया. उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया. वर्तमान हालत ऐसे है कि मौजूदा सरकार किसानों को मारने पर लगी है. आंदोलन में लगभग 200 किसानों की जान जाने के बाद सरकार हठकारी बिल वापस लेती है. कांग्रेस पार्टी उस आंदोलन में मारे गए सभी किसानों को शहीद का दर्जा देने की मांग करती हैं. जिस तरह कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों का कर्जा माफ किया गया, उससे केन्द्र सरकार सीख ले और पूंजी पतियों की नहीं, किसानों के कर्ज माफ करें. इस मौके पर धनबाद जिला कमेटी के दुर्गा दास, लक्ष्मण तिवारी, रवि रंजन सिंह, कुमार गौरव, सीता राणा, राजू दास, मनोज यादव, गोपाल कृष्णा चौधरी, अरविंद सैनी, कुमार संभव, हेमायू रजा, दिनेश सिंह, जय प्रकाश, मनोज हाड़ी, इरफान चौधरी, संजीव चौहान, मोहन चंद्र महतो, अन्नू पासवान, नवीन सिंह,  सतपाल सिंह ब्रोका, मुकेश प्रसाद, अमन साव, सूरज वर्मा, बिनोद शर्मा, रामजी भगत, अमन प्रसाद, सोहैल अली, महेश शर्मा, गुड्डू खान, आफुदीन अंसारी, श्रवण कुमार, अनिल दास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही