Search

 
 
 

धनबादः 6 को रांची में कांग्रेस की रैली, जुटेंगे 1 लाख कार्यकर्ता- शाहदेव

 
Dhanbad : झारखंड प्रदेश कांग्रेस की `संविधान बचाओ रैली` 6 मई को रांची के पुराने विधानसभा भवन मैदान में होगी. इस रैली में राज्य भर से एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है. यह बातें बुधवार को धनबाद के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव व मो. शकील अहमद अंसारी ने कहीं. शाहदेव ने बताया कि रैली का आयोजन तीन चरणों में होगा. पहले चरण में 6 मई को रांची में राज्य स्तरीय रैली होगी. दूसरे चरण में 10 मई तक सभी जिलों में रैलियां की जाएंगी. तीसरे चरण में 10 से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर रैलियां होंगी. इसके बाद 20 से 30 मई तक डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि 6 मई की रैली के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहेंगे. यह पहली बार होगा जब प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थित रहेंगे. यह भी पढ़ें : सिरमटोली">https://lagatar.in/sirmatoli-flyover-is-ready-people-will-get-relief-from-traffic-jam/">सिरमटोली

फ्लाईओवर तैयार: लोगों को मिलेगी जाम से राहत
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही