Sindri : झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार जून माह के अंतिम रविवार को सिंदरी में ध्वजवंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. रांगामाटी की आंबेडकर कॉलोनी में धनबाद जिला कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सियाकांत दुबे ने ध्वज फहराया. वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सेवादल हर पार्टी जनों के सच्चे मन का दर्पण है. स्वयंसेवक सेवा, अनुशासन, निष्ठा व समर्पण से कार्य कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया. समारोह में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव पूर्णेन्दु सिंह, जिला सेवादल के मुख्य संगठक कृष्णा प्रसाद वर्मा, सिंदरी नगर मुख्य संगठक विजय कुमार राम, सत्येंद्र नारायण सिंह, संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार सोरेन, नीरज कुमार, ओम कुमार, मासूम कुमार, राजनंदनी कुमारी, ज्योति देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : कांग्रेस सेवा दल ने अगले चुनाव में राहुल को पीएम बनाने का लिया संकल्प
Last Updated: Jun 25, 2023 12:00 AM (IST)