Search

 
 
 

धनबाद: झरिया में पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

 
Jharia : झरिया (Jharia) झरिया में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर बुधवार 4 जनवरी को धनबाद जिला कांग्रेस कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भगतडीह स्थित झमाडा कार्यालय में एसडीओ पंकज झा से मिला. उनसे वार्ता की व ज्ञापन भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता की वजह से झरिया में पानी की समस्या है. अगर जल्द ही समस्या का निदान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होगी. वही झमाडा एसडीओ पंकज झा ने पानी की समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन दिया. कहा कि कुशल कर्मचारियों की कमी है. सैवाल के फुटबॉल में फंसने के कारण पानी की सप्लाई में दिक्कत आ रही है. पुरानी पाइप की वजह से भी लीकेज हो रहा है, जिससे परेशानी बढ़ गई है. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-b-ed-m-ed-and-ma-in-education-examinations-now-from-january-16/">धनबाद

: बीएड, एमएड और एमए इन एजुकेशन की परीक्षाएं अब 16 जनवरी से [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही