Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति का विरोध करती रहेगी कांग्रेस: अविनाश पांडेय

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  कांग्रेस ने बुधवार 12 अप्रैल को जनसत्याग्रह आंदोलन में मोदी सरकार के नीतियों की जमकर आलोचना की. जनसत्याग्रह में जिले के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं का हुदूम उमड़ पड़ा. कुछ कार्यकर्ता पैदल जुलूस की शक्ल में तो कुछ बाइक पर सवार नारे लगाते हुए सभा स्थल  पहुंचे. सभा स्थल पर जिले के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता करने के विरोध में पार्टी की ओर से आज पूरे देश में जन सत्याग्रह किया गया. धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड पर कांग्रेस के पुराने कार्यालय के समीप जन सत्याग्रह सभा को पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने संबोधित किया. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जम कर प्रहार किया. कहा कि साजिश के तहत राहुल गांदी की संसद सदस्यता समाप्त कर मोदी सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है. ऐसी कार्रवाई से लोकतंत्र का अपमान भी हुआ है. कांग्रेस केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करती रहेगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जल्दीबाजी दिखाते हुए जिस तरह राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की, वह निंदनीय है. उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस कार्यालय का भी जिक्र किया. कहा कि कुछ पुराने कांग्रेसी बंद पड़े पार्टी कार्यालय को खुलवाने के लिए धरना पर बैठे हैं. उन्होंने ज्ञापन देकर पार्टी कार्यालय खुलवाने का आग्रह किया है. झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कार्यालय खुलवाने के लिए सभी मंत्रियों और विधायकों से आग्रह किया गया है. जब तक कार्यालय नहीं खुलता है तब तक सभी यहीं पर टेंट लगाकर कांग्रेस का काम करेंगे. सभा की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने से हुई. पहली बार धनबाद पहुंचने पर झारखंड प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री मन्नान मलिक, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सहित  भारी संख्या में सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे, धनबाद जिला प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, मदन महतो वैभव सिन्हा, मनोज यादव, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज गजेंद्र सिंह, मुख्तार खान, आमिर हाशमी, रामगोपाल भुवानियां, अब्दुल करीम अंसारी अशोक सिंह, संजय महतो, दुर्गादास बीके सिंह, राजेश्वर सिंह यादव मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही