Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जय भारत सत्याग्रह के जरिये कांग्रेस करेगी मोदी-अडानी रिश्ते का पर्दाफाश

jharia : झरिया (Jharia) झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में शनिवार 1 अप्रैल को झरिया प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की गई. पत्रकार वार्ता में जिला बीस सूत्री सदस्य लक्ष्मण तिवारी व प्रसाद निधि जिला कांग्रेस कमेटी से पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे.

  कांग्रेस गांधीजी के सिद्धांतों वाली पार्टी : लक्ष्मण तिवारी

प्रेस को जानकारी देते हुए लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के सिद्धांतों वाली पार्टी है. गांधी जी ने कहा था कि पहले वह आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर आप पर हंसेंगे, फिर लड़ेंगे तब आप जीत जाएंगे. वही इतिहास राहुल गांधी के साथ दुहराया जा रहा है. सरकार पहले राहुल गांधी की छवि को गिराना चाहती थी. उनकी पद यात्रा व अडानी से सरकार के संबंध पर सवाल से घबराहट ने उनकी सदस्यता रद्द कराई. भारत के इतिहास में आज तक कोई फैसला इतना जल्दी नहीं आया. भाजपा के सांसद नारायणभाई कछड़िया को दलितों का अपमान करने पर लोअर और हाईकोर्ट सजा सुनाती है. मगर हफ्ते भर बाद भी उनकी सदस्यता नहीं जाती है.

   मोदी की नीतियों से हर वर्ग परेशान: रत्नेश यादव

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के जरिये जन जन तक पहुंचेंगे और मोदी-अडानी के रिश्ते का पर्दाफाश करेंगे. प्रसाद निधि ने कहा कि राहुल गांधी मोदी से पूछते हैं कि क्यों जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा एलआईसी, एसबीआई और पीएफ के माध्यम से अडानी को दिया जा रहा है. आखिर क्यों मोदी जी चुप हैं. रत्नेश यादव ने कहा कि मोदी की नीतियों से हर वर्ग परेशान है. युवाओं के पास नौकरी नहीं है, महिलाओं की रसोई के सामान महंगे हो गए, व्यापारियों के पास धंधा नहीं है. व्यापारी वैसी कुंजी भी खोज रहे हैं, जिससे रातों-रात अडानी जैसा अमीर व्यक्ति बन जाएं. मोदी सरकार और उनके तमाम सांसद अडानी को बचाने में अपना सब कुछ निछावर कर रहे हैं, यह समझ से परे है. प्रेस वार्ता में झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश बहादुर सिंह, रामजी सिंह, अशोक वर्णवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, भोला नाथ सिंह, मनोहर रजवार, राजा प्रसाद गुप्ता, शिव शंभू प्रसाद, पप्पू पांडे, गौतम पासवान, मणिभूषण तिवारी, विनोद शर्मा, कुंदन मोदक, राकेश मिश्रा, सोनू शाह, विनय शर्मा, प्रदीप चंद्रा सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही