Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी के गरीब गुरबा व आश्रितों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

 

बैठक में एफसीआईएल प्रबंधन की आलोचना, योजना को बताया अन्यायपूर्ण

Sindri : सिंदरी इंटक कार्यालय में एफसीआईएल प्रबंधन द्वारा उत्पन्न विकट परिस्थिति और उससे निपटने के लिए संयुक्त मोर्चा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भूमिका पर विचार करने के लिए सोमवार 31 जुलाई को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2004 की स्थिति को प्रबंधन दुहरा रहा है. संयुक्त मोर्चा में राजद सहित कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टियां बाहर दिख रही हैं. सिंदरी के साथ ज्यादती नहीं होने दी जाएगी. कांग्रेस स्थानीय प्रशासन एवं सरकार को प्रबंधन द्वारा रचे गए प्रपंच से अवगत कराएगा.  गरीब गुरबा और कारखाना के पूर्व कर्मचारियों के परिजनों को तबाह करने की योजना अन्याय पूर्ण है. भ्रष्टाचार से लबालब सिंदरी प्रबंधन केंद्रीय प्रबंधन को सच्चाई से अवगत नहीं करा रहा, जो दुखदाई है. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन ओम प्रकाश जी ने किया. वक्ताओं में नरेंद्र कुमार शर्मा, कमल देव सिंह, सिया कांत दुबे, विदेशी सिंह, अजय कुमार सिंह, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, पूर्णेन्दु सिंह, राज बिहारी यादव, मनोज घोष, सत्येंद्र सिंह, कमलेश तिवारी, नारद यादव, अरविंद कुमार, गुडल चंद्र, विजय सिंह, त्रिलोचन बनर्जी, हरीश चंद्र गोप, वार्ड अध्यक्ष आनंद कुमार, सनातन मंडल, शैलेश पंडित, मो हाशिम, मो राही सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही