Search

 
 
 

धनबाद: कांग्रेस 5 अगस्त को महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में देगी धरना व गिरफ्तारी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार और जरूरी चीजों पर जीएसटी के विरोध में कांग्रेस 5 अगस्त शुक्रवार को धनबाद के रणधीर बर्मा चौक पर धरना देगी. कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता गिरफ्तारी भी देंगे. यह जानकारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने दी है. वह हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में 3 अगस्त को बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में धरना के साथ गिरफ्तारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि 9 से 14 अगस्त तक देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर भारत जोड़ो अभियान के तहत 75 किलोमीटर की पद यात्रा भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को मुहर्रम है. बावजूद आंदोलन का कार्यक्रम चलता रहेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-pro-vice-chancellor-of-bbmku-prof-pawan-poddar-took-over/">धनबाद:

बीबीएमकेयू के प्रतिकुलपति प्रो पवन पोद्दार ने संभाला पदभार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही