Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गुरुवार 21 जुलाई को कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार धनबाद में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी 22 जुलाई शुक्रवार को सुबह-11:00 बजे धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नोटिस दिया गया है. केंद्र सरकार की परेशान करनेवाली इस नीति का विरोध किया जा रहा है. प्रदर्शन-धरना में सभी कांग्रेसजन पूर्व मंत्रियों,, विधायक, सभी मंच व मोर्चा के जिला अध्यक्ष, सभी प्रखंड, नगर अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजनों से आग्रह किया गया है कि विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं. उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस में जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी भवेश चौधरी 23 जुलाई को अपराहन-4:30 बजे, जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर जिला अध्यक्ष पद के जो भी दावेदार हैं, उनसे नामांकन पत्र जमा लेंगे. उनकी उपस्थिति में जिला अध्यक्ष पद दावेदार नामांकन पत्र भी जमा कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद: कांग्रेस 22 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर करेगी प्रदर्शन
Last Updated: Jul 21, 2022 12:00 AM (IST)