Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने के विरोध में कांग्रेसियों ने अमित शाह का फूंका पुतला

Dhanbad : केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैए और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर दिल्ली पुलिस को भेजने के विरोध में धनबाद जिला कांग्रेस ने 20 मार्च को रणधीर वर्मा चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता लुबी सर्कुलर रोड स्थित पार्टी के पुराना कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अडाणी मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के सवालों से प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा साझा किए गए अपने दर्द एवं समस्याओं के बारे में 45 दिनों बाद दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पूछताछ करने पहुंची. यह भाजपा और उसकी सरकार के कायराना व तानाशाही रवैए को दर्शाता है. मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, सुल्तान अहमद, गजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, रमेश जिंदल, नवनीत नीरज सहित सैकड़ों  कांग्रेसजन उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-women-will-take-charge-of-vasantik-durga-puja-at-sindri-ganesh-puja-ground/">धनबाद

: सिंदरी गणेश पूजा मैदान में वासंतिक दुर्गा पूजा की कमान संभालेंगी महिलाएं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही