Search

 
 
 

धनबाद: कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

 

भाजपा ने किया है आदिवासियों व दलित समाज का अपमान: संतोष सिंह

Dhanbad: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह की अगुवाई में बुधवार 5 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान का पुतला फूंका. जिला अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के एक विधायक प्रतिनिधि ने आदिवासी के चेहरे पर पेशाब कर देश के आदिवासियों और दलित समाज का घोर अपमान किया है. कांग्रेस पार्टी दलितों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. भाजपा के लोग पहले भी कई बार महिलाओं को अपमानित कर चुके है. उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र की सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, दूसरी ओर महिलाओं को अपमानित करने का काम करती है. मोदी जी बताएं कि क्या भाजपा के लोगों से भी महिलाओं को बचाना होगा. आज भाजपाइयों की इस कार्यशैली के विरोध में पूरे देश में एम पी के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया है. इसी के साथ हमलोग ने पूरे देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है. मौके पर कांग्रेस नेता अशोक सिंह, शकील अहमद, रविंद्र वर्मा मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही