Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कांग्रेसियों ने मनाई लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि

Advertisement
Advertisement
DHANBAD . जिला कांग्रेस कार्यालय में 11 जनवरी को  जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई. उनके तैल-चित्र पर पुष्पांजलि व फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. सभी कांग्रेसजनों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री भारतीय इतिहास के एक स्तंभ व सादगी के प्रतीक थे. वह स्वभाव से विनम्र, उच्च आत्मसम्मान और नैतिकता के साथ अनुशासित, सहनशील एवं महान व्यक्तित्व के धनी भी थे. उन्होंने कहा कि देशहित में शास्त्री जी का योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है. उन्होंने जय जवान,जय किसान का नारा दिया और भारत के भविष्य को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है. कहा कि उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/war-room-started-in-dhanbad-court/">धनबाद

कोर्ट में शुरू हुआ वार रूम [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही