Search

 
 
 

धनबाद : कांग्रेसियों ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो रैली, गूंजा अडाणी को गिरफ्तार करो का नारा

 
Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के नेतृत्व में 14 फरवरी को कार्यकर्ताओं ने चिरकुंडा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत रैली निकाली. रैली दोपहर तीन बजे चिरकुंडा शहीद चौक से शुरू होकर कुमारधुबी चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गई. इस दौरान कांग्रेसी अडाणी को गिरफ्तार करो, मोदी सरकार हाय हाय जैसे नारे लगाते चल रहे थे. राशिद रजा अंसारी ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से काश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालकर पूरे देश को जोड़ने का काम किया है. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बने हुए हैं. देश में भष्ट्राचार चरम पर है. महंगाई व बरोजगारी से जनता त्रस्त है. इससे ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार लोगों को आपस लड़ाने में लगी हुई है. उन्होंने हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा से लोगों को जुड़ने का आह्वान किया, ताकि 2024  के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंका जा सके. रैली में चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष घैरूल हसन, शशि तिवारी, निशिकांत मिश्रा, जियाउल हसन, मंतोष यादव आदि  शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-preparation-for-cbse-10th-and-12th-exam-completed-section-144-applicable-from-february-15-to-april-5-at-the-centers/">धनबाद

: सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा की तैयारी पूरी, सेंटरों पर 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही