Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कर्नाटक में जीत पर सिंदरी के कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू

Sindri : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की धमाकेदार जीत पर सिंदरी के कांग्रेसियों ने 14 मई को जश्न मनाया. एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. इंटक कार्यालय में हुई बैठक में सिंदरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे सहित सभी वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया. इसके साथ ही उन्होंने धनबाद नगर निगम का सिंदरी के प्रति उदासीन रवैये की भर्त्सना की. कहा कि सिंदरी का मुख्य मार्ग नगर निगम की जानकारी के बाद भी जर्जर हालत में है. बैठक में पूर्व अध्यक्ष कमल देव सिंह, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, विदेशी सिंह, पूर्णेन्दु सिंह, राज बिहारी यादव, ओम प्रकाश, मनोहर प्रसाद, सुधाकर प्रसाद सिंह, सत्यदेव नारायण सिंह, कमलेश तिवारी, संजय कुमार, वार्ड 54 अध्यक्ष आनंद कुमार, शशि भूषण आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही