Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कांग्रेसियों ने कार्यालय खुलवाने के लिए मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोला

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में लुबी सर्कुलर रोड स्थित बंद कार्यालय के समक्ष शुक्रवार 14 अप्रैल को कांग्रेसियों ने धरना दिया. कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने अपने ही मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जल्द से जल्द पार्टी कार्यालय का ताला खोलने की मांग की. कांग्रेस नेता नवनीत नीरज ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के कई मंत्री हैं.  धनबाद के प्रभारी बन्ना गुप्ता भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं. परंतु धनबाद पार्टी कार्यालय का ताला खुलवाने के मामले में सभी मंत्री उदासीन रवैया अपनाए हुए है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री जी का होटल रांची में खुल गया, लेकिन धनबाद में 12 साल से बंद पड़े कांग्रेस कार्यालय नहीं खुलवा पा रहे हैं. इसीलिए आज कांग्रेस के लोग कार्यालय के समक्ष मंत्रियों के खिलाफ धरना पर बैठे हुए हैं. इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही