Search

धनबाद: संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Dhanbad: जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेदकर की जयंती मनाई. शुक्रवार 14 अप्रैल को लुबी सर्कुलर रोड़ स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय के सामने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता एवं दलित राजनीति के पुरोधा थे. श्रद्धांजलि सभा के बाद पुराने कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने को लेकर कांग्रेसियों ने धरना दिया. झरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से सैकड़ों कांग्रेसजनों की उपस्थिति में धरना दिया गया. जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि दूसरे दिन झरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना दिया गया. तमाम सभी कांग्रेसजन इसी तरह बंद कांग्रेस कार्यालय के सामने निरंतर धरना पर बैठने का काम करेंगे. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, प्रदेश महासचिव मदन महतों व रविन्द्र वर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश सचिव शमशेर आलम, प्रदेश डेलिगेट मनोज यादव, रविरंजन सिंह, बीके सिंह, राजेश्वर यादव, योगेंद्र योगी, नवनीत नीरज समेत दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp