Search

 
 
 

धनबाद : कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

 
Dhanbad : कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के धनबाद स्थित आवासीय कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं  जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस जनों ने जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा से ऊपर उठकर लोगों की भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए काम करने की शपथ ली. इस अवसर पर राजीव गांधी की जीवनी पर आधारित संगोष्ठी भी हुई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के धनबाद जिला उपाध्यक्ष मुख्तार खान, अक्षयवर प्रसाद, महामंत्री किशोर कुमार, फैयाज अहमद, अब्दुल अजीज, तपन सरकार, यूथ कांग्रेस महासचिव विकी कुमार, इंटक नेता संतोष कुमार सिंह,  नयन चक्रवर्ती, इम्तियाज, रवि सिंह  आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/2-60-lakh-women-of-dhanbad-will-get-the-first-installment-of-mainiya-yojana-money-will-go-into-their-accounts-from-tomorrow/">धनबाद

की 2.60 लाख महिलाओं को मिलेगी मंईयां योजना की पहली किस्त, कल से खाते में जाएगा पैसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही