Search

 
 
 

धनबाद: सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से नाराज कांग्रेसजनों ने दिया धरना

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार 22 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस ने धरना दिया. हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग पिंजरे का तोता है, केंद्र की भाजपा सरकार ईडी का राजनीतिक इस्तेमाल बंद करो आदि स्लोगन लिखे पोस्टर हाथ में लिये कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

    नीचा दिखाने लिए हो रहा ईडी का इस्तेमाल

पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को नीचा दिखाने के लिये केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है. गुरुवार को जब सोनिया जी ने ईडी के सारे सवालों का जबाब दे दिया, उनसे लगातार 2 घंटे तक पूछताछ की गई, तब 25 जुलाई को फिर से ईडी कार्यालय बुलाने का क्या जरूरत है. उन्होंने सरकारी एजेंसियों के कामकाज में हस्तक्षेप बंद करने की मांग की. कहा ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग को स्वतंत्र रूप से काम करने की छूट मिल गई तो भाजपा के सैकड़ों नेता जेल में होंगे और इनके घपले भी जनता के सामने आएंगे. सरकार मनमानी बंद नहीं करती है तो सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा.

 भाजपा सरकार दबा रही युवाओं की आवाज

पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आज हर उस शख्स की आवाज दबाने का काम कर रही है, जो अपने हक की बात करता है. अभी कुछ दिन पहले अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की गई. सरकार चार साल की नौकरी देकर युवाओं को पूरी उम्र बेरोजगार करने पर तुली है. पिछले कई दिनों से रणधीर वर्मा चौक पर हक की मांग कर कर रहे युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार में सब कुछ ठीक चल रहा है. भाजपाइयों के बहकावे में कोई नहीं आने वाला है. जहां तक राष्ट्रपति चुनाव का प्रश्न है, कुछ लोगों ने क्रास वोटिंग की है. हर किसी को अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार है. इसमें कोई क्या कर सकता है. इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. धरना में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, रविंद्र वर्मा, संतोष सिंह, वैभव सिन्हा सहित दर्जनों कांग्रेसी शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-catch-the-rain-campaign-failed-neither-awareness-nor-conservation-of-rain-water/">धनबाद:

कैच द रेन अभियान फेल, न जागरुकता और न ही वर्षा के जल का सरंक्षण [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही