Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा प्रखंड कार्यालय में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Advertisement
Advertisement
जब तक कार्यालय खुल नहीं जाता आंदोलन रहेगा ज़ारी : संतोष सिंह
Nirsa : धनबाद लुबी सर्कुलर रोड स्थित बंद पड़े कांग्रेस के ज़िला कार्यालय को खुलवाने की मांग को लेकर निरसा कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार 25 जुलाई को निरसा प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा की झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बंद पड़े पुराने कांग्रेस कार्यालय को खुलवाने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रही है. इसके तहत जिले में विभिन्न प्रखंडों, अंचल कार्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. जब तक कार्यालय फिर से नहीं खुल जाता आंदोलन ज़ारी रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन की सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से संज्ञान में लेना होगा. कहा कि जिला में वृहद कार्यालय नहीं होने से आंदोलन की रणनीति व रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ सांगठनिक बैठकों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिलाध्यक्ष ने निरसा में पानी, बिजली, डोभा जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर कहा कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा. कार्यक्रम में निरसा विधानसभा प्रभारी दिनेश कुमार यादव, प्रखंड प्रभारी दीपक सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि दुर्गा दास, प्रदेश प्रतिनिधि सुधांशु शेखर झा, शशिभूषण नाथ तिवारी, अर्जुन भुइयां, कपिलदेव प्रसाद, बब्लू दास, सकलदेव प्रसाद, श्यामल भंडारी, रेखा साव, नकुल मोदी, जियाऊल हुसैन, मिथिलेश यादव, कुंदन सिंह, हैदर अंसारी, मंटू गोप, श्रीराम चौहान, डीके पासवान, महेंद्र सहनी, सचिन महतो, राजू चौहान, रामा दास, शशि पासवान, धीरज कुमार, राजेंद्र मोदी, आशिक अंसारी, दिनेश मोदी, छोटू यादव, सुभम सिंह, गोलू मोदी, रवि पासवान सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-minister-satyanand-bhokta-and-mla-mathura-mahato-performed-bhoomi-pujan-of-engineering-college/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मंत्री सत्यानंद भोक्ता व विधायक मथुरा महतो ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज का भूमि पूजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही