Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महिला पहलवानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला महिला कांग्रेस ने शोषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर में धरना पर बैठीं महिला पहलवानों के समर्थन में 8 मई को रणधीर वर्मा चौक पर कैंडल मार्च निकाला. इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव वैभव सिन्हा भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं हैँ. दिल्ली के जंतर मंतर पर अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान न्याय के लिए धरना दे रही हैं. यह राष्ट्र के लिए शर्मिंदगी की स्थिति है. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि देश के लिए मेडल जीतने वाली महिला पहलवान न्याय के लिए दिल्ली में धरना पर बैठी हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी सुध लेने की जरूरत नहीं समझी. भाजपा को मेडलिस्ट नहीं, रेपिस्ट चाहिए. मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव पप्पू तिवारी, प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका, रूबी खातून, हेमंती जायसवाल, मधु फिलिप, गीता सिंह, गुड़िया देवी, पूनम देवी, दुलारी देवी, नूतन विश्वकर्मा, सावित्री कोड़ा, अजमेरी खातून, शाहीना बानो, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-90-candidates-shortlisted-in-iti-apprenticeship-fair/">धनबाद

: आईटीआई अप्रेंटिसशिप मेला में 90 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही