Search

 
 
 

धनबाद : कांग्रेसियों ने पीबी प्रोजेक्ट कॉलोनी से निकाली हाथ जोड़ो पदयात्रा

 
Putki : कांग्रेसियों ने 16 फरवरी को धनबाद (Dhanbad) प्रखंड के अरलगड़िया स्थित पीबी प्रोजेक्ट कॉलोनी से `हाथ से हाथ जोड़ो` कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली. पदयात्रा में शामिल नेताओं ने कॉलोनी होते हुए सियालगुदरी पंचायत क्षेत्र तक का भ्रमण किया. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान ने कहा कि "हाथ से हाथ जोड़ो" कार्यक्रम की शुरुआत 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर की गई है. अगले दो महीने तक पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए जाएंगे. इस दौरान हर घर हर जन तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाया जाएगा. लोगों की अनुमति से उनके घर पर कांग्रेस का स्टिकर भी लगाया जाएगा. पदयात्रा में धनबाद जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी, प्रभारी अनिल साव, दिनेश यादव, रामगोपाल भुवानिया, अक्षयवर प्रसाद, कयूम खान, दीपक सिंह, रामबिलास राम, जीतेंश सिंह, जीतेन्द्र शर्मा, शाहरुख खान, गुड़िया देवी, विनय उपाध्याय आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-displaced-people-demonstrated-in-front-of-chapapur-ocp-office-for-employment/">धनबाद

: विस्थापितों ने रोजगार के लिए चापापुर ओसीपी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही