Search

 
 
 

धनबाद :  कांग्रेसियों ने धरना पर बैठी युवती का बैनर फाड़ा, पुलिस के धक्के से गिरकर हुई बेहोश

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार 22 जुलाई को धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया जा रहा था. धरना स्थल पर एक युवती ज्योति दत्ता लगभग 2 माह से अपनी मांग को लेकर बैठी थी. कांग्रेसियों ने उसके बैनर को फाड़ कर फेंक दिया. उसे धरना स्थल से भी उठा दिया. जब युवती कांग्रेसियों से सवाल पूछ रही थी, तो वहां पुलिस पंहुच गई और युवती के साथ ही धक्का मुक्की करने लगी. काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा.

 पुलिस ने बुलाया एंबुलेंस, तब तक होश में आ गई युवती

तभी एक महिला पुलिस ने युवती को तेजी से धक्का दे दिया. वह सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई. थोड़ी देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई. लेकिन धरना पर बैठे कांग्रेसियों को कोई फर्क नहीं पड़ा. कांग्रेसियों ने उसकी सुध तक नहीं ली. पुलिस ने फोन कर 108 एंबुलेंस बुलाया और अस्पताल ले जाने लगी. हालांकि तब तक युवती को होश आ गया और उसने अस्पताल जाने से मना कर दिया. वह बीच सड़क पर बैठ गई. बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे शांत किया. धरना पर प्रदेश महामंत्री जलेश्वर महतो, धनबाद जिला अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

 न्याय की मांग लेकर विगत 8 जून से दे रही है धरना

धनसार थाना क्षेत्र के गांधीनगर की रहने वाली युवती ज्योति दत्ता ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने पिता अभिजीत दत्ता, उनकी दूसरी पत्नी अनुरूपा दत्ता, बेटी विपाशा दत्ता पर जान मारने की नीयत से बार बार हमला कराने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. न्याय की मांग लिए वह रणधीर वर्मा चौक पर बुधवार 8 जून से धरना पर बैठी है. उसने बताया कि पिता ने उस पर कई बार जानलेवा हमला कराया. घर के समीप और थाना कैंपस में भी मारपीट की. उसका वीडियो और लिखित शिकायत धनबाद थाना और धनसार थाना को दी. लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. ज्योति दत्ता का पिता से संपत्ति विवाद है. मामला न्यायालय में चल रहा है. लेकिन पिता मुझे जान से मरना चाहते हैं. लगभग 2 महीने से धरना पर बैठे हैं. आज कांग्रेसियों ने बी मेरे साथ अभद्रता की है. क्या लोकतंत्र में न्याय मांगना गुनाह है.

 कोई बैनर नहीं फाड़ा गया: बृजेन्द्र प्रसाद सिंह

इधर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद सिंह ने मीडिया को कहा कि कोई बैनर नहीं फाड़ा गया. युवती मीडिया में हाई लाइट होने के लिए ड्रामा कर रही है. कांग्रेस के लोग अपनी मांगों को लेकर बिल्कुल शांति से धरना पर बैठे हैं. किसी भी तरह का बैनर नहीं फाड़ा गया है. यह झूठा आरोप है. कुछ महीना मैंने इस मामले को संज्ञान में लेकर अधिकारी को बताया है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-woman-beating-viral-youth-on-social-media-told-the-truth/">धनबाद:

सोशल मीडिया पर वायरल युवक को पीटती महिला ने बताई सच्चाई [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही