धनबाद: बंद कार्यालय का ताला खुलवाने के लिए कांग्रेसियों का आंदोलन जारी
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बंद कार्यालय को खुलवाने के लिए शनिवार को तीसरे दिन सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना दिया गया. लुबी सर्कुलर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष पार्टी के लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिला पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीसरे दिन सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना दिया गया. कांग्रेस कार्यालय खुलने तक तमाम कांग्रेसी इसी तरह बंद कांग्रेस कार्यालय के सामने निरंतर धरना देते रहेंगे. कांग्रेस कार्यालय खोलकर साजिश रचने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम कांग्रेस करेगी. उन्होंने कहा कि जब तक कार्यालय खोलने का आदेश निर्गत नहीं हो जाता, धनबाद जिला कांग्रेस धरना प्रदर्शन करती रहेगी. धरना के बाद रांची में जोरदार आंदोलन करेगी. इस मौके पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, ललन चौबे बीके सिंह, नवनीत नीरज, अजय कुमार, पप्पू कुमार तिवारी, पूर्णेन्दु सिंह, हुमायूं रजा, विदेशी सिंह, सोमनाथ दुबे, सतेंद्र सिंह दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment