Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कार्यालय खुलवाने के लिए 14 वे दिन भी कांग्रेसियों का धरना जारी

Dhanbad: लुबी सर्कुलर रोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय खुलवाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ता व नेताओं का  धरना गुरुवार 27 अप्रैल को 14 वें दिन भी जारी रहा. 14 वें दिन तोपचांची प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. मौके पर मौजूद धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि 14 दिन से पार्टी का एक-एक कार्यकर्त्ता अपने मंदिर रूपी कार्यालय को खुलवाने के लिए आंदोलनरत है. उन्होंने कहा कि भाजपा के अंध भक्त पीएम मोदी के मन की बात की तैयारी कर रहे हैं. कहा कि अब वक्त आ गया है. मोदी जी को अब मन की बात सुनानी नहीं, काम की बात सुननी पड़ेगी. इसके लिए कांग्रेस का एक एक सिपाही तैयार है. इस अवसर पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, अब्दुल करीम अंसारी, योगेन्द्र सिंह योगी, विश्वनाथ शर्मा, पप्पु कुमार तिवारी, मुकेश प्रसाद, श्रवन कुमार, अफसर आलम सिद्धिकी, राजकुमार पांडे, अभिषेक कुमार, राजू कुरैशी, गोपाल चौधरी, रामजी ठाकुर, बबलू दास, मनोज हाडी, अरविंद सैनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही