Search

 
 
 

धनबाद: कांग्रेस की 75 किलोमीटर की लंबी गौरव यात्रा शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने  मंगलवार 9 अगस्त को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 किलोमीटर की लंबी गौरव यात्रा शुरू की. बरवाअड्डा स्थित किसान चौक से धनबाद जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर यात्रा शुरू की. पदयात्रा बरवाअड्डा से चल कर सिटी सेंटर पहुंची और बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रात्रि विश्राम किया.

  पार्टी की यह पदयात्रा ऐतिहासिक : ब्रजेंद्र प्रसाद

10 अगस्त को सिंदरी स्थित नेहरू मैदान से पदयात्रा झरिया पहुंचेगी और वहां रात्रि विश्राम होगा. पदयात्रा 14 अगस्त तक होगी.  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह पदयात्रा ऐतिहासिक है. इसी दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का क्रांतिकारी उद्घोष किया था. बापू ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांतिकारी जंग छेड़ कर करो या मरो का नारा भी दिया था. उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन द्वितीय विश्व युद्ध के समय 9 अगस्त 1942 को आरंभ किया गया था, जो ऐतिहासिक आंदोलन था. महात्मा गांधी का सपना भारत को सुंदर एवं आजाद बनाना था, ताकि हर नागरिक अमन-चैन व भाईचारा के साथ रह सके.

 पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ेंगे : पूर्णिमा नीरज

झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर गौरव यात्रा के जरिये कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोडना चाहती है. उन्होंने कहा कि देश में लोग महंगाई बेरोजगारी एवं तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं. केंद्र सरकार की लापरवाही से लोग त्रस्त एवं हदप्रभ हैं. उन्होंने कहा कि देश में जात-पांत, धर्म की राजनीति कर समाज एवं देश को बांटने का काम करने वाली भाजपा सरकार को जनता इस बार मुंहतोड़ जवाब देगी.

   सेनानियों के बलिदान को नमन: जय शंकर पाठक

कार्यक्रम के जिला संयोजक जय शंकर पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित 75 किलोमीटर की पदयात्रा ऐतिहासिक है. आज क्रांतिकारी दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर सेनानियों के बलिदान के प्रति हम नतमस्तक हैं. भारत की अखंडता एवं एकता को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. हमें उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत है. वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के हाथों बिक चुकी है. आर्थिक स्थिति चरमरा गई है. लोग लाचार, मजबूर एवं बेबस हैं.  महंगाई चरम सीमा पर है, आपसी मतभेद एवं जाति-धर्म की राजनीति कर सरकार चलाने वाली ऐसी पार्टियों को देश से उखाड़ फेंकना है. कांग्रेसियों ने विश्व आदिवासी दिवस पर समस्त देशवासियों व आदिवासी समाज को शुभकामनाएं एवं बधाई दी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-obc-morcha-took-out-tricolor-yatra-under-the-har-ghar-tiranga-campaign/">धनबाद:

हर घर तिरंगा अभियान के तहत ओबीसी मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही