Search

 
 
 

धनबाद: झरिया प्रखंड में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो पद यात्रा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झरिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में 19 सितंबर सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई. नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज अली ने किया. भारत जोड़ो पदयात्रा जयरामपुर जीनागोड़ा, गुड़गुड़िया बस्ती से भईया पट्टी,सेठ कोठी,बाऊरी पट्टी,आटा चक्की, भैंसमोड होते हुए जयरामपुर एरिया ऑफिस पहुंची. एआईसीसी  सदस्य संतोष सिंह एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सह जिला 20-सूत्री सदस्य शमशेर आलम, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, योगेन्द्र सिंह योगी भी यात्रा में शामिल थे. मौके पर मौजूद संतोष सिंह ने कहा कि जिन प्रदेशों से भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजरेगी, वहां बूथ स्तर तक यात्रा करनी है. इसी कड़ी में 19 सितंबर को झरिया प्रखंड में पद यात्रा आयोजित की गई. प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि शमशेर आलम ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से देश की जनता जूझ रही है.  केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य सामग्री के दामों में बेहताशा वृद्धि कर लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है. जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक कार्यक्रम है. वक्ताओं ने पेट्रोल,डीजल,घरेलू गैस एवं खाद्य सामग्री की कीमतों में बेहताशा वृद्धि पर चिंता जाहिर की और लोगों को भी जागरूक किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mini-buses-did-not-run-in-bengals-shilpanchal-residents-of-koyalanchal-remained-upset/">धनबाद

: बंगाल के शिल्पांचल में नहीं चलीं मिनी बसें, कोयलांचलवासी रहे परेशान [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-mini-buses-did-not-run-in-bengals-shilpanchal-residents-of-koyalanchal-remained-upset/">

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही