Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:कांग्रेस का होली मिलन समारोह 3 मार्च को निरीक्षण भवन में

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 मार्च  को दोपहर 02 बजे से बेकारबांध स्थिति निरीक्षण भवन जिला परिषद धनबाद परिसर में होली मिलन समरोह का अयोजन किया जाएगा. होली मिलन समरोह में भोजपुरी जगत के सुपरस्टार लोक गीतकार गोलू राजा द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी. कांग्रेस के जिला कमिटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ओबीसी विभाग ऐसी, एसटी विभाग एवं कांग्रेस के तमाम विंग के साथी को बुलाया गया है. महागठबंधन के साथी जेएमएम, आरजेडी के तमाम पदाधिकारी शिरकत करेंगे.वही होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सम्मिलित होंगे. बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी जोगेंद्र सिंह योगी, पूर्व जिला युवा अध्यक्ष नवनीत नीरज, मनोज सिंह, प्रदेश युवा महासचिव राजीव रंजन कुमार, जिला युवा महासचिव विक्की कुमार, सोनू यादव, अरविन्द सैनी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही