Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आपसी मतभेदों की भेंट चढ़ा कांग्रेस का प्रदर्शन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad). धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन और घेराव आपसी मतभेदों की भेंट चढ़ गया. प्रदर्शन में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी कम थी. सारा दारोमदार कार्यकर्ताओं पर रहा. दावा 15000 भीड़ जुटाने का किया गया था, जो बिल्कुल फेल रहा. कांग्रेस की झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह कहीं नहीं दिखी. प्रदेश कांग्रेस की ओर से पत्र जारी कर 15000 लोगों की भागीदारी तथा जिला स्तरीय आयोजनों में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक व  प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया था. बावजूद प्रदर्शन में सिर्फ कार्यकर्ता ही दिखे. 15000 लोगों की संख्या जुटाने में भी पार्टी फिसड्डी साबित हुई. प्रदर्शन केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किया गया.

   पीएम मोदी का तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं: संतोष सिंह

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय की घेराबंदी व प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार बुधवार 19 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को पूरी तरह से खत्म करने के लिए तानाशाही रवैया अपना रहे हैं. इसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है.

   लोकतंत्र की हत्या होने नहीं देंगे: राशिद रजा अंसारी

कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर ध्यान न देकर मोदी सरकार ईडी, सीबीआई, सीआईडी, सुप्रीम कोर्ट, सेशन कोर्ट का दुरुपयोग कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने नहीं देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही