Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कुसुम विहार को सीधे स्टीलगेट पानी टंकी से जोड़ें: राज सिन्हा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के कुसुम विहार कॉलोनी में पिछले 5 महीनों से पेयजल समस्या का निदान ढूंढने के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने पहल की है. उन्होंने 26 अगस्त शुक्रवार को जुडको के परियोजना पदाधिकारी के साथ बैठक की और जल्द से जल्द समस्या का निदान करने का आग्रह किया. जानकारी देते हुए विधायक राज सिन्हा ने बताया कि कुसुम विहार कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. परेशान कॉलोनीवासी पिछले 3 महीनों में लगभग 3 बार हमारे कार्यालय पर शिकायत ले कर पहुंचे. लोगो की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों से बात चीत की. मुख्य समस्या कॉलोनी की बढ़ती आबादी तथा पानी के अधिक कनेक्शन हैं. नगर निगम की एजेंसी जुडको ने कुसुम विहार कॉ क्षमता नहीं बढ़ाई.  नतीजतन कॉलोनी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. फिलहाल समस्याओं के निदान के लिए आवासीय कार्यालय में जुडको के परियोजना पदाधिकारी से बैठक कर कुसुमविहार को सीधे स्टीलगेट पानी टंकी से जोड़ने का आग्रह किया है. उम्मीद है कि जल्द ही इनकी समस्या खत्म होगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-modi-government-bent-on-ending-basic-rights-of-laborers-agam-ram/">धनबाद:

मोदी सरकार मजदूरों के बुनियादी अधिकार समाप्त करने पर आमादा : आगम राम [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही