Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  पीएम के मन की बात के 100वें एपिशोड से ज्यादातर लोगों को जोड़ें- पीएन सिंह

Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अप्रैल के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिशोड को सफल बनाने के लिए 21 अप्रैल  को जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई.सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 100वें एपिशोड से समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें. उनसे कार्यक्रम देखने का आग्रह करें. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा पीएम के मन की बात कार्यक्रम को जनता उत्साह से देख रही है. मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी विनोद शर्मा ने कहा कि धनबाद महानगर के सभी 17 मंडल इस कार्यक्रम को उत्सव की तरह आयोजित करें. बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, निवास मंडल, शरद महतो ने विचार रखे. मौके पर जिला महामंत्री नितिन भट्ट, श्रवण राय, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, महेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र हांसदा, उमेश यादव, महेश पासवान, सुमन अग्रवाल, कंचन चौरसिया उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-70-thousand-fine-recovered-from-10-shopkeepers-who-set-up-shop-on-the-road/">धनबाद

:  सड़क पर दुकान लगाने वाले 10 दुकानदारों से वसूला 70 हजार जुर्माना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही