Search

 
 
 

ओडिशा के डकैती-हत्याकांड का धनबाद कनेक्शन, बरवाअड्डा से छह संदिग्ध गिरफ्तार

ओडिशा के भद्रक जिले में हुई डकैती और हत्या की वारदात के तार धनबाद से जुड़ने के बाद रविवार देर रात ओडिशा पुलिस की टीम बरवाअड्डा पहुंची. भद्रक ग्रामीण एसडीपीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बरवाअड्डा थाना पुलिस के सहयोग से क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी की. इस दौरान छह संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसे ओडिशा पुलिस अपने साथ ले गई.
 

Dhanbad : ओडिशा के भद्रक जिले में हुई डकैती और हत्या की वारदात के तार धनबाद से जुड़ने के बाद रविवार देर रात ओडिशा पुलिस की टीम बरवाअड्डा पहुंची. भद्रक ग्रामीण एसडीपीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बरवाअड्डा थाना पुलिस के सहयोग से क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी की. इस दौरान छह संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसे ओडिशा पुलिस अपने साथ ले गई.

 

जानकारी के अनुसार, भद्रक जिले के सोबरंग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी थी. मामले को लेकर सोबरंग थाना में डकैती और हत्या के आरोप में कांड संख्या 578 दर्ज किया गया था.

 

घटना के बाद ओडिशा पुलिस ने जांच शुरू की. मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र में छिपे होने के सुराग मिले. इसके बाद भद्रक ग्रामीण एसडीपीओ के नेतृत्व में ओडिशा पुलिस की टीम बरवाअड्डा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न गांवों में सघन छापेमारी अभियान चलाया.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर इस गिरोह के सरगना भरत साव को जीटी रोड स्थित खरनी से गिरफ्तार किया. भरत साव से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छाताटांड़ गांव से लाल बहादुर साव, सोनरीया गांव से देवीलाल दास और प्रकाश दास, मधुगोड़ा गांव से कालाचंद साव तथा गोविंदपुर निवासी करीम अंसारी को गिरफ्तार किया.

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने भरत साव के घर से लूट की करीब 1.5 लाख रुपये नकद राशि के अलावा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं. ओडिशा पुलिस सभी छह आरोपियों को अपने साथ ले गई है. वहां पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद डकैती और हत्या की पूरी वारदात में उनकी भूमिका स्पष्ट हो सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही